भाजपा के लिए अब गोपाल गहलोत की भूमिका अहम, ये हो सकता है समीकरण
भाजपा के लिए अब गोपाल गहलोत की भूमिका अहम, ये हो सकता है समीकरण
बीकानेर। वोटिंग के बाद भाजपा में लॉबिंग शुरू हो गई है। मेयर बनने को लेकर कई तरह की बाते सामने आ रही है। इसमें कई प्रत्याशी इतना तक कह रहे है भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल गहलोत भी मेरे के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि गोपाल गहलोत किस चेहरे पर मेयर बनाने को राजी होते हैं। लेकिन मेयर की भूमिका में गोपाल गहलोत का अहम योगदान होगा माना जा रहा है। अगर जातिगत समीकरण की बात करें तो सबसे ज्यादा पार्षद माली समाज से जीत की आ सकते हैं। इसी कारण भाजपा में अब गोपाल गहलोत का कद बढ़ सकता है। क्योंकि कहीं ना कहीं गोपाल गहलोत कोशिश करेंगे की ओबीसी से ही मेयर बन जाए।
सूत्र बताते हैं कि गोपाल गहलोत भी ओबीसी वर्ग के पार्षदों की अलग से लॉबिंग करने में जुट गए हैं। हालांकि भाजपा में ऐसी उम्मीद कम जताई जा रही है। इस बार निकाय चुनाव में भाजपा को यूजीसी एक्ट का नुकसान भी हुआ है जिसके कारण पूर्ण बहुमत से भाजपा का बोर्ड बनना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में अगर अब ओबीसी वर्ग से मेयर बन जाता है तो स्वर्ण समाज में नाराजगी बढ़ सकती है। पहले से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। क्योंकि 14 से ज्यादा सामान्य सीटों पर ओबीसी के प्रत्याशी को टिकट दे दी गई थी। इसलिए भाजपा अब नहीं चाहेगी कि किसी भी तरह का विरोध हो।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ