Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

शेयर बाजार, गोल्ड-सिल्वर और रुपया, चारों फ्रंट पर खुशखबरी, हर ओर बमबम

Bansal
9 hours ago
शेयर बाजार, गोल्ड-सिल्वर और रुपया, चारों फ्रंट पर खुशखबरी, हर ओर बमबम

शेयर बाजार, गोल्ड-सिल्वर और रुपया, चारों फ्रंट पर खुशखबरी, हर ओर बमबम

सोमवार को शेयर बाजार (Share Market) में जोरदार तेजी आई थी और मंगलवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी ने खुलने के साथ ही छलांग लगाई है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex 200 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार करता दिखाई दिया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी ग्रीन जोन में ओपन होकर 26,000 के स्तर के करीब बढ़ता नजर आया. न सिर्फ शेयर बाजार में मंगल ही मंगल है, बल्कि कमोडिटी मार्केट में भी कीमती धातुओं में तेज गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लगा है. सोना-चांदी के दाम (Gold Silver Rate) वायदा कारोबार में उछले हैं. यही नहीं करेंसी मार्केट में भी खुशखबरी है अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मजूबत होकर ओपन हुआ है.   

सेंसेक्स-निफ्टी ने की तेज शुरुआत
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 82,104 की तुलना में तेजी लेकर 82,150 पर खुला और फिर कुछ ही सेकंड में ये 200 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 82,349 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया. एनएसई के 50 शेयरों वाले निफ्टी इंडेक्स ने भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर कारोबार की शुरुआत की. ये सोमवार के अपने बंद 25,291 की तुलना में 25,277 पर ओपन हुआ और फिर 25,358 पर पहुंच गया.  

आज के टॉप-10 स्टॉक
शेयर बाजार में तेजी के बीच सबसे तेज उछाल भरने वाले स्टॉक्स की बात करें, तो लार्जकैप कैटेगरी में IndiGo Share (1.50%), M&M Share (1.10%) और Asian Paints Share (1%) चढ़कर कारोबार कर रहा था.

तो वहीं मिडकैप कैटेगरी में Laurus Labs Share (2.10%), Dixon Share (2%), Alkem Share (1.90%), Sundaram Finance Share (1.60%), Phoenix Ltd Share (1.40%) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे. इसके अलावा स्मॉलकैप में शामिल Tata Chemical Share (5.60%) और KFintech Share (4.50%) की उछाल में दिखा. 

सोना-चांदी में गिरावट पर ब्रेक
शेयर बाजार की तरह ही कमोडिटी मार्केट में भी बमबम देखने को मिला है. दरअसल, सोना-चांदी में जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया. एक ओर जहां मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 4 दिसंबर की एक्पायरी वाली चांदी की कीमत अपने पिछले बंद 1,67,863 रुपये प्रति किलो से उछलकर 1,70,129 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. तो वहीं 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव भी पिछले बंद 1,34,539 की तुलना में तेजी लेकर 1,35,341 पर पहुंच गया.

डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत
मंगलवार शेयर बाजार और सोना-चांदी में तेजी के साथ ही भारतीय करेंसी रुपया भी मजबूत हुआ है. ग्लोबल मार्केट, US महंगाई दर और वॉल स्ट्रीट पर AI से जुड़े नुकसान को ट्रैक कर रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है. इन सबके बीच भारतीय करेंसी US डॉलर के मुकाबले 93.72 पर खुली, जो सोमवार (16 नवंबर) के 93.92 के बंद भाव से 20 पैसे की बड़ी बढ़त देखने को मिली है. 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: