Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान के 66 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपए

rk
1 month ago
राजस्थान के 66 लाख किसानों के लिए खुशखबरी,  खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपए

राजस्थान के 66 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपए

जयपुर। देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए आज का दिन उत्सव के समान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को 'पीएम-किसान उत्सव दिवस' के अवसर पर महत्वाकांक्षी 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' की 22वीं किस्त सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे। बता दें कि असम के गुवाहाटी में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह से प्रधानमंत्री मोदी देश के 9.32 करोड़ से अधिक कृषकों को 18,640 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डिजिटल माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने बताया कि राजस्थान के लिए यह विशेष अवसर है। राज्य के 66.76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1,335 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा की जाएगी। 

जयपुर स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के सभी जिलों में भी जिला स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से किसान इस उत्सव से जुड़ेंगे। कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने गुरुवार को दुर्गापुरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले किसानों और अतिथियों के लिए सभी प्रबंध पुख्ता होने चाहिए।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: