Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला के गले से सोने के फूलड़ों का हार चोरी

Bansal
7 hours ago
मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला के गले से सोने के फूलड़ों का हार चोरी

 मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला के गले से सोने के फूलड़ों का हार चोरी

श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में मेलों और धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ के बीच चोरी की वारदातें सामने आने लगी हैं। रीड़ी स्थित वीर बिग्गाजी मंदिर में दर्शन करने आई एक श्रद्धालु महिला के साथ बस में चोरी की घटना हुई। महिला के गले से सोने के 13 फूलड़ों और मोतियों का हार चोरी कर लिया गया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन वह हार अपने दूसरे साथी को देकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस को दी रिपोर्ट में रीड़ी निवासी लाधूराम जाट ने बताया कि उनकी भानजी 24 अक्टूबर को गांव जैतासर से रीड़ी स्थित वीर बिग्गाजी मंदिर में दर्शन करने आई थी। दर्शन के बाद शाम करीब 4 बजे वह जैतासर जाने के लिए रीड़ी बस स्टैंड से बस में चढ़ी।

इसी दौरान बस में भीड़ का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने महिला के गले से सोने के 13 फूलड़ों और मोतियों का हार चोरी कर लिया। महिला को इसका पता चलते ही उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

रिपोर्ट के अनुसार, लोगों द्वारा पूछताछ किए जाने से पहले ही पकड़े गए व्यक्ति ने चोरी किया गया हार अपने दूसरे साथी को दे दिया। इसके बाद उसका साथी हार लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: