Khulasa Online
Breaking
• एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सोना-चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड: राजस्थान में सोना ₹1.60 लाख और चांदी के भाव जान आप भी हो जाओगे हैरान

rk
3 months ago
सोना-चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड: राजस्थान में सोना ₹1.60 लाख और चांदी के भाव जान आप भी हो जाओगे हैरान

सोना-चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड: राजस्थान में सोना ₹1.60 लाख और चांदी के भाव जान आप भी हो जाओगे हैरान

खुलासा न्यूज़। दुनियाभर के वैश्विक बाजारों में जारी अस्थिरता का असर अब कीमती धातुओं पर साफ नजर आने लगा है। इसी के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को राजस्थान में स्टैंडर्ड सोने के भाव में एक ही दिन में ₹9,750 की बड़ी तेजी दर्ज की गई। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,60,000 पर पहुंच गया, जो अब तक का ऑल टाइम हाई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। एक ही दिन में ₹10,000 की तेजी के बाद 1 किलो चांदी का भाव ₹3,22,000 पर पहुंच गया। यह भी चांदी का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम खरीदारों की चिंता बढ़ गई है, जबकि निवेशकों और व्यापारियों के बीच हलचल तेज हो गई है।

जयपुर सर्राफा एसोसिएशन के राकेश खंडेलवाल ने बताया कि बीते कुछ समय से सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी था, लेकिन हाल के दिनों में दोनों धातुओं ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कीमतों में अचानक आई इस तेज बढ़ोतरी के कारण सर्राफा बाजार में खरीदारी प्रभावित हुई है और ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। हालांकि, कई लोग ऊंचे दामों का फायदा उठाते हुए सोना-चांदी बेचकर मुनाफा भी कमा रहे हैं।

आगे भी बना रह सकता है उतार-चढ़ाव

विशेषज्ञों के अनुसार चीन समेत कई देश सोने और चांदी का बड़े स्तर पर भंडारण कर रहे हैं। वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर निवेशकों के बढ़ते रुझान के कारण आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेशकों को फिलहाल बाजार की स्थिरता का इंतजार करने की सलाह दी जा रही है।

जयपुर सर्राफा कमेटी द्वारा जारी ताजा भाव

24 कैरेट सोना: ₹1,60,000 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹1,49,600 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: ₹1,24,800 प्रति 10 ग्राम

14 कैरेट सोना: ₹99,200 प्रति 10 ग्राम

रिफाइन चांदी: ₹3,22,000 प्रति किलो

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: