Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

भक्त बिना भगवान अधूरे हैं : हनुमान बाबा महाराज

Bansal
7 hours ago
भक्त बिना भगवान अधूरे हैं : हनुमान बाबा महाराज

भक्त बिना भगवान अधूरे हैं : हनुमान बाबा महाराज

बीकानेर, 15 नवंबर। श्री जी द ग्रुप ऑफ आर्ट्स की ओर से गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव-पार्वती मंदिर, माली समाज भवन में आयोजित धार्मिक आयोजन में श्रीधाम बरसाना से पधारे हनुमान बाबा महाराज ने भक्तों के चरित्र और भगवान के प्रति सच्ची भक्ति के महत्व पर प्रवचन दिए।

हनुमान बाबा महाराज ने कहा कि भक्त बिना भगवान अधूरे हैं। रामचरितमानस में भगवान श्रीराम के साथ हनुमान जी, शबरी, केवट और अहिल्या जैसे भक्तों का वर्णन मिलता है। उन्होंने संत कबीर के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि कबीर दास जी को भक्त प्रह्लाद का अवतार माना जाता है।

उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने अहंकार का त्याग कर देता है, तभी उसे ईश्वर की अनुभूति होती है। संत कबीर के दोहे ‘जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाहि। सब अँधियारा मिट गया, जब दीपक देख्या माहिं।’ के माध्यम से उन्होंने अहंकार त्यागने का संदेश दिया।

महाराज ने कहा कि सांसारिक मोह-माया को छोड़कर केवल प्रभु के लिए तड़पने वाले भक्त की आंखों और हृदय में स्वयं भगवान निवास करते हैं। उन्होंने कहा, ‘जिन नैनों से नीर बहा करता है, उन नैनों में राम रहा करता है।’ इस दौरान हनुमान बाबा महाराज ने ठाकुर जी के रस से भरे पदों का गायन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आयोजन से जुड़े महावीर गहलोत ने बताया कि श्रीधाम वृंदावन के जुगल बाबा महाराज ने हनुमान बाबा महाराज का मंगलाचरण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में श्रवण गहलोत, कैलाश गहलोत, वसुंधरा आचार्य, महावीर गहलोत, नंदकिशोर गहलोत, महेश पवार, यशवंत, प्रथम, जितेंद्र और लकी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से आरती में भाग लिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: