Khulasa Online
Breaking
• बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

करणी माता मंदिर में घटस्थापना मुहूर्त जारी, ये रहेगा

rk
1 month ago
करणी माता मंदिर में घटस्थापना मुहूर्त जारी, ये रहेगा

करणी माता मंदिर में घटस्थापना मुहूर्त जारी, ये रहेगा 

बीकानेर। करणी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रा पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर प्रन्यास ने घटस्थापना (कलश स्थापना) का शुभ मुहूर्त जारी कर दिया है। प्रन्यास के अनुसार, घटस्थापना 20 मार्च (शुक्रवार) को सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे के बीच पारंपरिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू होगी।
चैत्र नवरात्रा का यह पर्व शक्ति की उपासना का प्रतीक है। घटस्थापना के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रा उत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, आरती और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।

नवरात्रा के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां करणी के दर्शन के लिए देशनोक पहुंचते हैं। भक्तजन माता के दरबार में सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना करते हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि दर्शन के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। चैत्र नवरात्रा के इस पावन अवसर को लेकर भक्तों में खासा उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रा के दिनों में मां करणी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: