Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

घर से युवती निकली, परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का जताया संदेह

Bansal
7 hours ago
घर से युवती निकली, परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का जताया संदेह


घर से युवती निकली, परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का जताया संदेह
बीकानेर।   बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र के बंधाला गांव में एक युवती के लापता होने और घर से नकदी व सोने के जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने जयसिंहदेसर मगरा निवासी सुनील कुमार मेघवाल पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर और डराकर ले जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बंधाला निवासी युवती के पिता ने 27 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दी। परिवादी ने बताया कि 26 अक्टूबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। रात करीब 10:30 बजे जब वह उठे तो उनकी पुत्री घर पर नहीं मिली। परिवार ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
संदूक से सोने के जेवर और 15 हजार रुपए गायब
परिवादी के अनुसार, पुत्री की तलाश के दौरान घर का सामान चेक किया तो संदूक में रखी पत्नी की सोने की रखड़ी, एक कंठी और 15 हजार रुपए नकद भी गायब मिले।
युवक पर परेशान करने का आरोप
युवती के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि जयसिंहदेसर मगरा निवासी सुनील कुमार पुत्र रामकिशन मेघवाल पिछले कुछ समय से उनकी पुत्री को परेशान कर रहा था। परिवार की ओर से उसे समझाया भी गया था, लेकिन वह नहीं माना। परिवादी ने संदेह जताया कि सुनील कुमार ही उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर या डराकर अपने साथ ले गया है तथा नकदी और जेवर भी ले गया है।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई संतोषनाथ को सौंपी है। पुलिस युवती की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: