Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान पेंशनर इंजीनियर्स सोसायटी ने धूमधाम से मनाया अभियंता दिवस, वरिष्ठ इंजीनियरों का हुआ सम्मान

Bansal
shiv
shiv2
2 weeks ago
राजस्थान पेंशनर इंजीनियर्स सोसायटी ने धूमधाम से मनाया अभियंता दिवस, वरिष्ठ इंजीनियरों का हुआ सम्मान

राजस्थान पेंशनर इंजीनियर्स सोसायटी ने धूमधाम से मनाया अभियंता दिवस, वरिष्ठ इंजीनियरों का हुआ सम्मान

 आज "राजस्थान पेंशनर इंजीनियर्स सोसायटी" द्वारा रानी बाज़ार स्थित राज मंदिर मैरिज पैलेस में 'अभियंता दिवस समारोह' अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया।

सोसायटी के मीडिया प्रभारी *इं. रवि प्रकाश माथुर* ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' गायन के साथ हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति *प्रो. (डॉ.) इं. अखिल रंजन गर्ग*, विशिष्ट अतिथि सी.ए. *श्री सुधीश शर्मा* एवं सोसायटी अध्यक्ष *इं. सुशील डूडी* ने महान राष्ट्रनिर्माता *भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया* के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया।

 

समारोह के दौरान 75, 80, 85 तथा 90 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सोसायटी के वरिष्ठ सदस्यों को शॉल, साफा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर ससम्मान अभिनंदित किया गया। साथ ही, सोसायटी से जुड़े नए सदस्यों का उपर्णा, मेडल एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर हार्दिक स्वागत किया गया।

 

मुख्य अतिथि *प्रो. अखिल रंजन गर्ग* ने वरिष्ठ अभियंताओं की सक्रियता एवं आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि "सेवानिवृत्ति के पश्चात इस प्रकार की सकारात्मक एवं सामाजिक गतिविधियां जीवन में नई ऊर्जा का संचार करती हैं।"

 

विशिष्ट अतिथि सी.ए. *श्री सुधीश शर्मा* ने सेवानिवृत्त सदस्यों को वित्तीय प्रबंधन के गुर सिखाए। उन्होंने अपनी बचत को सुरक्षित ढंग से संयोजित करने, सभी वित्तीय अभिलेखों में नामांकन (Nomination) अद्यतन रखने तथा भविष्य की उलझनों से बचने के व्यावहारिक सुझाव दिए। साथ ही उन्होंने उत्तम स्वास्थ्य हेतु नियमित खेलकूद व योग गतिविधियों को जोड़ने का आग्रह किया।

 

इससे पूर्व, सोसायटी के महासचिव *इं. कमल कांत सोनी* ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संस्था द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं सरोकारों से सदन को अवगत कराया। 

सांस्कृतिक सत्र में इं. अनुराग नागर, इं. जावेद मिर्जा एवं श्रीमती कृष्णा मलिक ने मधुर गीत-संगीत की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

 

कार्यक्रम का सफल समापन सामूहिक राष्ट्रगान एवं सपरिवार आयोजित सहभोज के साथ हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में पेंशनर इंजीनियर एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: