अखंड ज्योति के साथ रवाना होंगे श्याम भक्त, भजनों की धुन पर पुष्पवर्षा करते हुए पहुंचेंगे बाबा के दरबार
अखंड ज्योति के साथ रवाना होंगे श्याम भक्त, भजनों की धुन पर पुष्पवर्षा करते हुए पहुंचेंगे बाबा के दरबार
श्रीडूंगरगढ़। श्री श्याम परिवार संघ, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से खाटूश्यामजी के लिए 18वीं विशाल पदयात्रा का आयोजन 16 सितंबर 2026 को किया जाएगा। पदयात्रा प्रातः 7:15 बजे आड़सर बास स्थित श्री श्याम धोरा मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना और बाबा श्याम के जयकारों के साथ रवाना होगी।
आयोजकों के अनुसार पदयात्रा के दौरान बाबा श्याम की दिव्य अखंड ज्योति निरंतर प्रज्वलित रहेगी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु अखंड ज्योति के साथ खाटूश्यामजी के दरबार की ओर प्रस्थान करेंगे। बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा तथा यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया जाएगा।
आयोजन को लेकर श्री श्याम परिवार संघ के सदस्यों और श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। पदयात्रा को व्यवस्थित और भक्तिमय बनाने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। याात्रा में चलने वालो के रजिस्ट्रेशन चालू हो गया है
।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ