Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

महाप्रबंधक शर्मा ने लालगढ़ स्टेशन, बीकानेर स्टेशन व  मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ का किया निरीक्षण *

Bansal sadi
7 hours ago
महाप्रबंधक शर्मा ने लालगढ़ स्टेशन, बीकानेर स्टेशन व  मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ का किया निरीक्षण *

 

महाप्रबंधक  पंकज शर्मा ने लालगढ़ स्टेशन, बीकानेर स्टेशन व  मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ का किया निरीक्षण *
बीकानेर।  उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने आज बीकानेर मंडल के दौरे के दौरान  बीकानेर स्टेशन से देशनोक स्टेशन तक फुट प्लेट निरीक्षण किया जिसमें ट्रैक की स्थिति, स्लीपरआदि का।निरीक्षण किया।साथ ही देशनोक स्टेशन का निरीक्षण किया एवं साफ सफाई को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लालगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान यार्ड रीमॉडलिंग एवं हैंडलिंग क्षमता में वृद्धि से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने इन परियोजनाओं से परिचालन क्षमता में होने वाली वृद्धि तथा भविष्य की
उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का अवलोकन किया। महाप्रबंधक ने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महाप्रबंधक महोदय  ने अपने दौरे में बीकानेर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया । उन्होंने स्टेशन की लॉबी, रनिंग रूम सर्कुलेटिंग एरिया, आदि का गहन निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होनें प्लेटफार्म नंबर 6 के ङ्कढ्ढक्क  रूम में पत्रकारों के साथ वार्ता की और मंडल की उपलब्धि एवं योजनाओं से पत्रकारों को अवगत करवाया।
 प्लेटफार्म नंबर 6 पर पत्रकारों से वार्ता कर
महाप्रबंधक  पंकज शर्मा ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए मरीजों से भी बातचीत की तथा उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता, मरीजों की सुविधा तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
 आवश्यकताओं के अनुरूप की जा रही तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
यूनियन पदाधिकारियों से मुलाकात
महाप्रबंधक  पंकज शर्मा से यूनियन के पदाधिकारियों ने भी मुलाकात की तथा उनका स्वागत किया। यूनियन पदाधिकारियों ने रेलकर्मियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं से महाप्रबंधक को अवगत करवाया। महाप्रबंधक ने यूनियन पदाधिकारियों द्वारा रखे गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उनके उचित समाधान का आश्वासन दिया।
मंडल कार्यालय में शाखा अधिकारियों के साथ बैठक
महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर में मंडल के सभी शाखा अधिकारियों के साथ बैठक की तथा विभिन्न विभागों के कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मंडल में चल रहे विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं, परिचालन, संरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली गई।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने बीकानेर मंडल की विभिन्न उपलब्धियों, कार्य प्रगति एवं मंडल में किए जा रहे महत्वपूर्ण विकास कार्यों के संबंध में महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा को अवगत करवाया। उन्होंने मंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार, संरक्षा को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
महाप्रबंधक ने अधिकारियों को विभागीय कार्यों में गति बनाए रखने, निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने तथा रेल यात्रियों एवं रेलकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडल में चल रहे विकास एवं आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, अपर मंडल प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) ऋतुराज शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर असीम कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य)आदित्य लेघा सहित मंडल के शाखा अधिकारी,अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: