राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर के गौरव सिंह शेखावत ने जीता रजत पदक
खुलासा न्यूज,बीकानेर। अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 वर्ष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बीकानेर के प्रतिभाशाली मुक्केबाज गौरव सिंह शेखावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। गौरव सिंह शेखावत की इस उपलब्धि पर बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़, जिला शिक्षा विभाग प्राथमिक शिक्षा के खेलकूद प्रभारी सुरेंद्र सिंह भाटी, प्रदीप सिंह शेखावत, मोहम्मद जावेद, रितेश कुमार, मकबूल हुसैन सोढ़ा, विजेन्द्र रंगा एवं भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने विजेता मुक्केबाज को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ