गौरव, संदीप और त्रिलोकी पर लगी सबसे बड़ी बोली, 15 दिसंबर से शुरू होगी बीपीपीएल 2026 प्रतियोगिता
गौरव, संदीप और त्रिलोकी पर जमकर लगी बोली, प्रतियोगता 15 दिसंबर को
गौरव, संदीप और त्रिलोकी पर जमकर लगी बोली, प्रतियोगता 15 दिसंबर को
बीकानेर। बीपीपीएल 2026 प्रतियोगिता के लिए ऑक्शन रविवार को गोकुल सर्किल स्थित सुरदासाणी बगेची में आयोजित हुआ। इस ऑक्शन की शुरूआत कार्यक्रम के अतिथि पंडि़त नथमल जी पुरोहित, पंडि़त जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा), पंडि़त महेन्द्र जी व्यास, समाजसेवी कन्हैयाला कल्ला, समाजसेवी दिलीप जी जोशी ने दीप प्रज्जवलन के साथ की। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत माला व शॉल पहनाकर किया गया।
बीकानेर के प्रथम नागरिक नगर निगम महापौर अनिल कल्ला इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। महापौर अनिल कल्ला ने सबसे पहले इस प्रतियोगिता आयोजनकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से व्यक्ति का विकास करता है। बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग का यह स्वरूप बिल्कुल नया है। टीवी में देखा करता था कि नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ीयों का क्रिकेट प्रतियोगिता के ऑक्शन हो रहा है ठीक वैसा ही लग रहा है जैसे बड़ी बड़ी कम्पनियों के सीईओ, बड़ें घराने के लोग मेरे सामने बैठे है और खिलाड़ीयों का ऑक्शन के माध्यम से चयन कर रहे हैँ। मेरी यह शुभकामनाएं है कि भविष्य में आप ऐसे ही नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ीयों का ऑक्शन में चयन करें। मेरा क्रिकेट से हमेशा जुडाव रहा है हमने राजीव युथ क्लब से बीकाणा क्रिकेट कप का आयोजन किया था। मैं आयोजकों, टीम ऑनर और खिलाड़ीयों को इस प्रतियोगिता की शुभकामनाएं देता हुं।
इस बीपीपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के ऑक्शन में सबसे अधिक बोली गौरव देरासरी पर ५० हजार पॉइंट्स की लगी जिसे टीम बीकानेर रॉयन ने खरीदा, दूसरी सबसे अधिक बोली संदीप आचार्य पर ४५ हजार पॉइंट्स की लगी जिसे टीम इराक्स ने खरीदा, तीसरी अधिक बोली त्रिलोकी पर ४१ हजार पॉइंट्स की लगी जिसे टीम मरूधर फ्लेक्स ने खरीदा।
ऑक्शन में लगभग ६ घंटे से अधिक का समय लगा। इस ऑक्शन में २३१ खिलाड़ीयों पर एक लाख पॉइंट्स से बोली लगी जिसमें से २०८ खिलाड़ीया का चयन हुआ और ३२ खिलाड़ी १६ टीमों के लिए पहले से रिर्जव रखें गये थे। आयोजनाकों ने बताया कि प्रतियोगिता १५ दिसंबर से स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित की जायेगी जिसका फाइनल मुकाबला २० दिसंबर को रात दुधिया रोशनी में खेला जायेगा। प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण हैलो बीकानेर युट्यब व सोशल मीडिया पर देखा जा सकेगा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की वीजेता टीम को ७१ हजार रूपये नगद व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को ५१ हजार नगद व ट्रॉफी प्रदान की जायेगी। प्रत्येक खिलाड़ी को टीशर्ट व लोवर, प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच, प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बेस्टमैंन, बेस्ट बॉलर जैसे कई पुरस्कार दिये जायेंगे। ऑक्शन में एकरिंग विनय हर्ष और वेद व्यास ने की।
ये टीमें बैठी ऑक्शन में
ए आर फाइटरर्स, बीजीसी, बीकानेर रॉयल, दोस्ती मवेरिक्स, जीडी डवलपर्स, इराक्स, कलपतरू टीडेजा इलेवन, माजीसा टे्रडींग, मरूधर फ्लेक्स, पुष्करणा एकेडमी, रॉयल बिग्गा, रॉयल चैलेजर बीकानेर, सीरीन क्लासेज, श्रीकेसव ज्वेलर्स, श्याम कम्प्यूटर्स, वीए इटीरियर
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ