गैस सिलेंडर फटने से लगी आग:जेवरात सहित करीब सात लाख का सामान जल कर हुआ राख
गैस सिलेंडर फटने से लगी आग:जेवरात सहित करीब सात लाख का सामान जल कर हुआ राख
बीकानेर। महाजन क्षेत्र स्थित मनोहरिया गांव में मंगलवार को एक किसान की ढाणी में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का घरेलू सामान, अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर राख हो गईं। किसान मदन लाल सिद्ध के अनुसार, आग से लगभग 30 हजार रुपए की खाद्य सामग्री, 2 लाख रुपए नकद, 60 हजार रुपए का अनाज, 60 हजार रुपए का पशु आहार, 3 लाख रुपए के गहने और छप्पर सहित अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते ढाणी में रखा लाखों रुपए का सामान पूरी तरह जल गया।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद पीडि़त परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ