CNG टैंकर के सिलेंडर में गैस लीकेज, मची अफरा-तफरी, पुलिस ने सड़क पर रोका यातायात
CNG टैंकर के सिलेंडर में गैस लीकेज, मची अफरा-तफरी, पुलिस ने सड़क पर रोका यातायात
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के भामटसर गांव के पास शुक्रवार दोपहर CNG गैस टैंकर में रखे एक सिलेंडर से अचानक गैस लीकेज होने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया।
ग्रामीणों के अनुसार, टैंकर में करीब तीन दर्जन गैस सिलेंडर रखे हुए थे। इसी दौरान अचानक एक सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि लीकेज हुआ सिलेंडर बाद में खाली हो गया। हालांकि, घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलने पर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रिहायशी क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने एहतियात बरतते हुए आमजन की आवाजाही रोक दी और लोगों को घटनास्थल से दूर किया। आसपास के क्षेत्र में नाकेबंदी कर सड़क पर यातायात भी रोक दिया गया।
पुलिस ने संबंधित गैस कंपनी के तकनीकी कर्मचारियों को मौके पर बुलाया है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर तैनात हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ