Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: फटा गैस सिलेंडर, लगी भीषण आग, नकदी-जेवर जलकर राख

Bansal
3 months ago
बीकानेर: फटा गैस सिलेंडर, लगी भीषण आग, नकदी-जेवर जलकर राख

बीकानेर: फटा गैस सिलेंडर, लगी भीषण आग, नकदी-जेवर जलकर राख

 
बीकानेर। महाजन क्षेत्र के समीपवर्ती मनोहरिया गांव में गैस सिलेंडर फटने से एक किसान की ढाणी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को घरेलू सामान तक बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। हादसे में करीब दो लाख रुपये की नकदी, आभूषण, अनाज, पशु आहार सहित लगभग सात लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार किसान मदनलाल सिद्ध घटना के समय खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनकी ढाणी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी ढाणी को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते ढाणी में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आगजनी की इस घटना से पीडि़त परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और पूरा परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: