3 नवंबर से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, गजकेसरी राजयोग से चमकेगी किस्मत
3 नवंबर से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, गजकेसरी राजयोग से चमकेगी किस्मत
नवंबर 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। महीने की शुरुआत में ही देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। मान्यता है कि गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। इसके प्रभाव से मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और भाग्य का भी साथ मिल सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 3 नवंबर 2026 को सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। यहां वे 5 नवंबर को सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक विराजमान रहेंगे। खास बात यह है कि सिंह राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति मौजूद हैं। ऐसे में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों को बड़ी सफलता और सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। साथ ही भाग्य के मजबूत रहने के भी योग हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। कोर्ट से जुड़ा मामला हल होगा। इस दौरान सेहत भी शानदार रहने वाली है। लंबे समय से कहीं पैसा अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने की संभावना बन सकती है। कोई प्रेम का प्रस्ताव लेकर आपके पास आ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। किसी पुराने काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि में ही गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह समय खास रह सकता है। कारोबार से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। संयोग से कोई बड़ी डील आपको प्राप्त होगी। नई नौकरी के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। किसी खास व्यक्ति का जीवन में आगमन हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। भाग्य का साथ मिलने से नए अवसरों का लाभ उठाने में सफल रहेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग धन और करियर के लिहाज से अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस दौरान आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। विवाह के लिए मनचाहा अवसर मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग से काम आगे बढ़ सकता है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ