Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शिक्षा विभाग ने जारी किया पूरा अकादमिक कैलेंडर, जाने कब से शुरू होंगे सेकंड टेस्ट

Bansal sadi
1 month ago
शिक्षा विभाग ने जारी किया पूरा अकादमिक कैलेंडर, जाने कब से शुरू होंगे सेकंड टेस्ट

शिक्षा विभाग ने जारी किया पूरा अकादमिक कैलेंडर, जाने कब से शुरू होंगे सेकंड टेस्ट

बीकानेर। 43 दिनों के लंबे ग्रीष्मकालीन अवकाश के समापन के बाद सोमवार से सरकारी और निजी विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य दोबारा शुरू हो गया। भीषण गर्मी, लू और लगातार बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष राज्य सरकार ने पहले घोषित अवकाश अवधि में सात दिनों का अतिरिक्त विस्तार किया था। प्रारंभिक कार्यक्रम के अनुसार स्कूल 22 जून से खुलने वाले थे, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए छुट्टियां 28 जून तक बढ़ा दी गईं। अब 29 जून से नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं विधिवत प्रारंभ हो गई हैं। शिक्षा विभाग ने नए सत्र के लिए विस्तृत शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इसमें वार्षिक अवकाश, मासिक परीक्षण, अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षाओं सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की समय-सारिणी निर्धारित की गई है, ताकि विद्यालयों में पूरे वर्ष पढ़ाई व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके। कैलेंडर के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को पूरे सत्र की शैक्षणिक योजना पहले से उपलब्ध हो जाएगी। राज्य सरकार ने इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि कम करने का प्रयास किया था, लेकिन सरकारी स्कूल टीचर्स के दबाव के चलते केवल दो दिन की छुट्टियां ही कम की जा सकीं। इस साल प्रदेश में स्कूलों में कुल 43 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहा।

जुलाई माह में रविवार के अलावा कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं रहेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई है। 17 से 19 अगस्त तक सेकंड टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसी महीने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन भी भरे जाएंगे। 20 और 21 अगस्त को जिला स्तरीय तथा 27 से 29 अगस्त तक राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता होगी। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस, 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाएगा। 18 और 19 सितंबर को शिक्षक सम्मेलन के कारण सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। 20 सितंबर को रविवार और 21 सितंबर को श्रीरामदेव जयंती, तेजा दशमी तथा खेजड़ली शहीद दिवस का अवकाश रहेगा। इस तरह सरकारी स्कूल 17 सितंबर के बाद सीधे 22 सितंबर को खुलेंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: