Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर का आयोजन 11 जून से

Bansal sadi
2 months ago
निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर का आयोजन 11 जून से

निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर का आयोजन 11 जून से

बीकानेर। दिनांक 10जून2026,भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों, बालक-बालिकाओं तथा अभिभावकों के लिए निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्कारों को बढ़ावा देना तथा बच्चों एवं युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित एवं संस्कारित जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।
शिविर का आयोजन 11 जून 2026 से 28 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक बाबा रामदेव पार्क, गोकुल सर्किल, मुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड, बीकानेर में किया जाएगा।
शिविर संयोजक नन्दकिशोर गहलोत ने बताया कि इस शिविर के तहत प्रतिभागियों को योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान, खेलकूद गतिविधियों के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े संस्कारों की जानकारी के अनेकों रचनात्मक कार्यक्रम होंगे वर्तमान समय में बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और संस्कारों का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे सुबह खाली पेट आएं तथा अपने साथ दरी एवं पानी की बोतल अवश्य लेकर आएं।
भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं पतंजलि किसान सेवा समिति, बीकानेर।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: