Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बी.आर.ओ. प्रोजेक्ट चेतक द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Bansal sadi
3 months ago
बी.आर.ओ. प्रोजेक्ट चेतक द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

बी.आर.ओ. प्रोजेक्ट चेतक द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

बीकानेर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, शरह कुंजिया, हुसंगसर, [13 मई 2026 ] - सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.) द्वारा प्रोजेक्ट चेतक के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शरह कुंजिया, हुसंगसर में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन चीफ इंजीनियर श्री आर. के. गर्ग के नेतृत्व में किया गया इस कार्यक्रम में डेंटल ऑफिसर मेजर (डॉ.) निशा जागलान एवं मेडिकल ऑफिसर कैप्टन (डॉ.) हितेंश कुमार ने अपनी चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय निवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार, परामर्श एवं प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ उठाया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। बी.आर.ओ. प्रोजेक्ट चेतक द्वारा आयोजित इस चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय जनता ने इस पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: