बीकानेर: खेती के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
बीकानेर: खेती के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र में खेती के नाम पर 2.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी और राशि वापस नहीं लौटाने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पूगल पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खीरसर गांव निवासी युनूस खान पुत्र अलादीन ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर बताया कि वर्ष 2023 में उसके रिश्तेदार की जमीन पर खेती करने आए मोहम्मद हनीफ, उसके पिता मोहम्मद नईम और मोहम्मद अजहरुद्दीन से उसका परिचय हुआ था। युनूस खान का आरोप है कि तीनों ने खुद को स्थानीय निवासी और ठेके पर खेती करने वाला बताकर उसका विश्वास जीता।
परिवादी के अनुसार, इन आरोपियों ने खेती के लिए उससे 2.30 लाख रुपये उधार लिए थे। इस राशि को 10 नवंबर 2025 तक लौटाने के लिए स्टाम्प पेपर पर एक लिखित इकरारनामा भी किया गया था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि तय समय पर आरोपियों ने रुपये नहीं चुकाए और फसल बेचकर फरार हो गए। न्यायालय के निर्देश पर पूगल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच एएसआई गंगाराम को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ