बीकानेर: विदेश भेजने के नाम पर 26 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेजों से युवक को फंसाया
बीकानेर: विदेश भेजने के नाम पर 26 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेजों से युवक को फंसाया
बीकानेर। जिले में विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में खाजुवाला थाना में मामला दर्ज किया गया है। परिवादी आकाशदीप पुत्र हरविन्द्र, निवासी चक 21 बीडी ने विकांत, लीलाधर, नरेश, रोहित और नवजात के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया और 27 जुलाई 2023 से 2 फरवरी 2026 के बीच उससे करीब 26 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि उसे फर्जी दस्तावेजों के सहारे विदेश भेजा गया।
पीड़ित के अनुसार जब वह लंदन के एक एयरपोर्ट पर पहुंचा, तो वहां अधिकारियों ने उसे रोक लिया और दस्तावेज फर्जी होने की जानकारी दी। इसके बाद उसे वापस भारत लौटना पड़ा। आकाशदीप ने बताया कि भारत लौटने के बाद जब उसने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने पहले 500 रुपये के स्टांप पर पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन बाद में टालमटोल करते रहे। जब उसने दबाव बनाया तो उसे धमकाया गया और पैसे देने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय के माध्यम से मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ