खुलासा न्यूज,बीकानेर। गाड़ी किराये पर एड़वास के नाम पर लिंक भेजकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में माडिय़ा निवासी मदनलाल ने रिपोर्ट दी है। घटना 10 सितंबर की शाम को 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि साइबर ठग ने गाड़ी के एंडवास किराये हेतु फोन पर लिंक भेजाा। जिस पर क्लिक करते ही प्रार्थी के खाते से करीब सवा दो लाख रूपए खाते से निकालते हुए साइबर ठग्ी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ