Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

ट्रक खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

rk
1 month ago
ट्रक खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज


 ट्रक खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
बीकानेर।  नोखा क्षेत्र में ट्रक खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में नोखा थाने में परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।पुलिस के अनुसार, देसर मगरा गांव निवासी शिवलाल बिश्नोई ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पास लीलैंड कंपनी का ट्रक था। उसने अपने ट्रक को बेचने के लिए एक नवंबर 2024 को गांव के ही जयपाल बिश्नोई के साथ 12,52,846 रुपये में सौदा किया। इस दौरान जयपाल ने सात लाख रुपये नगद दे दिए, जबकि शेष 5,52,846 रुपये 25 दिन बाद देने की बात तय हुई।परिवादी ने बताया कि तय अनुसार उसने वाहन की एनओसी लाकर जयपाल को सौंप दी। इसके बाद जयपाल ने विश्वास में लेकर ट्रक अपने भाई रामदयाल के नाम करवाने की बात कही और सेल लेटर ले लिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि वाहन का री-फाइनेंस करवाकर बकाया राशि चुका देगा। लेकिन इसके बाद आरोपी ने न तो बकाया रकम दी और न ही ट्रक लौटाया। 20 जनवरी 2025 को जब परिवादी ने पैसे मांगे तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: