बीकानेर में VIP मोबाइल नंबर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, रुपए लेकर नहीं दिया नंबर
बीकानेर में VIP मोबाइल नंबर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, रुपए लेकर नहीं दिया नंबर
बीकानेर। शहर में वीआईपी मोबाइल नंबर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक से वीआईपी मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के नाम पर रुपए ले लिए गए, लेकिन न तो उसे नंबर दिया गया और न ही उसकी राशि वापस लौटाई गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पवनपुरी निवासी निहाल ओझा ने जेएनवीसी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसने वीआईपी मोबाइल नंबर लेने के लिए आरोपी से संपर्क किया था। आरोपी ने नंबर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाकर उससे रुपए ले लिए।
परिवादी का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो वादा किया गया मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया और न ही पैसे वापस किए। काफी प्रयासों के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बंगलानगर स्थित वोडाफोन मिनी स्टोर के संचालक नाहिद अली पुत्र न्याज मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक विजय सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ