चार युवकों ने मिलकर महिला को घर से उठा ले जाने का किया प्रयास
्बीकानेर। क्षेत्र के गाँव मोमासर से 30 वर्षीया महिला ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ उसे घर से उठा कर ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सांवरमल मेघवाल व उसके भाई श्रीचंद, सुभाष व ताराचंद पुत्र नौरताराम मेघवाल गत 8 नवम्बर को शाम करीब चार बजे उसके घर के बाहर आए एवं सरेआम उसे उठा कर ले जाने की धमकी दी। बाद में आरोपी रात कऱीब 9.30 बजे पुन: लौटकर शराब के नशे में जबरन घर में घुस कर पीडिता को घसीट कर जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान आरोपी ने पीडिता के कपड़े भी फाड़ दिए। परिवादिया ने शोर मचाया तो उसकी माँ नारायणी, बहन धापू और भाई नन्दलाल आदि आए तो आरोपी उसे छोड़ कर आईंदा मौका मिलते ही उठा कर ले जाने की धमकी देते हुए भाग गए। पीडिता ने पुलिस को बताया कि छीना-झपटी के दौरान आरोपी सांवरमल को भी चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक करेगें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ