बीकानेर: आग से चार झोंपड़े जलकर राख, करीब 5 लाख रुपये के नुकसान की आशंका
बीकानेर: आग से चार झोंपड़े जलकर राख, करीब 5 लाख रुपये के नुकसान की आशंका
बीकानेर। नोखा के कक्कू गांव में मंगलवार को मांगूसिंह बीदावत की रहवासी ढाणी में आग लगने से एक परिवार का आशियाना जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से चार झोंपड़े पूरी तरह जल गए। इनमें रखा घरेलू सामान, कपड़े और अनाज नष्ट हो गया। घटना में करीब 5 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आगजनी के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर संकट खड़ा हो गया है।
गांव में आग लगने की सूचना मिलते ही लेखराम चौहान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नोखा में फायर टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी फोन के माध्यम से दी गई।
लेखराम चौहान ने प्रशासन से मांग की कि आगजनी में हुए नुकसान का जल्द आकलन करवाया जाए और पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में परिवार को शीघ्र राहत मिलना जरूरी है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई करने में मदद मिल सके।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ