बीकानेर: सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार
बीकानेर: सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार
बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में दाउदसर स्थित अजुर सोलर प्लांट से सोलर केबल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को घटना के 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर भी जब्त की है। रेंज स्तर पर ग्रामीण इलाकों में बढ़ती चोरियों पर अंकुश के लिए महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देश पर अभियान चल रहा है, जिसकी निगरानी पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा कर रहे हैं।
जामसर थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 94 के तहत विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 में कार्रवाई की गई। थानाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मोहित, सुधीर खान, रेखाराम और भंवर लाल को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड मिला। पुलिस के अनुसार सोलर तार बरामद कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। स्थानीय स्तर पर इसे सोलर परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए अहम कदम माना जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ