Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• नीट फॉर्म भरने की बढ़ी डेट, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, 10 दिन से वेबसाइट के सर्वर डाउन से स्टूडेंट्स हो रहे थे परेशान • पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढऩे की चिंता के बीच सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला • ईरान ने यूएई, सऊदी, जॉर्डन में अमेरिकी THAAD डिफेंस-सिस्टम को बनाया निशाना, जॉर्डन वाला सिस्टम तबाह, कीमत 22 हजार करोड़ • इस मशहूर बॉलीवुड सिंगर-रैपर की बढ़ी मुश्किलें, एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित • डिप्टी सीएम के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, धुआं भरा • नीट फॉर्म भरने की बढ़ी डेट, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, 10 दिन से वेबसाइट के सर्वर डाउन से स्टूडेंट्स हो रहे थे परेशान • पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढऩे की चिंता के बीच सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला • ईरान ने यूएई, सऊदी, जॉर्डन में अमेरिकी THAAD डिफेंस-सिस्टम को बनाया निशाना, जॉर्डन वाला सिस्टम तबाह, कीमत 22 हजार करोड़ • इस मशहूर बॉलीवुड सिंगर-रैपर की बढ़ी मुश्किलें, एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित • डिप्टी सीएम के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, धुआं भरा

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में यहां से 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य शूटर हरि बॉक्सर और आरजू के संपर्क में था

2 weeks ago
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में यहां से 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य शूटर हरि बॉक्सर और आरजू के संपर्क में था

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में यहां से 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य शूटर हरि बॉक्सर और आरजू के संपर्क में था

मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर 31 जनवरी को पांच राउंड फायरिंग हुई थी। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और हरियाणा के झज्जर की बहादुरगढ़ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत हरियाणा के बहादुरगढ़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को मुंबई लाने की तैयारी है।

हरियाणा STF के एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि मुंबई में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने उनसे संपर्क किया था। इसके बाद हरियाणा STF और मुंबई पुलिस ने मिलकर बहादुरगढ़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनका नाम ऋतिक यादव, दीपक, सनी और सोनू है। सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

उन्होंने आगे बताया कि दीपक मुख्य शूटर था, जो विदेश में बैठे हरि बॉक्सर और आरजू के संपर्क में था। उसी ने रोहित शेट्टी के घर पर गोली चलाई थी। वहीं, उसके साथी सन्नी और सोनू ने घर के बाहर रेकी की थी। आरोपी ऋतिक ने दीपक और उसके साथियों को छिपने में मदद की।

सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, एमपीए की धारा 37(1), 37(2) और 3, 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब तक रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में करीब 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: