बीकानेर ब्रेकिंग: पूर्व विधायक और वरिष्ठ अधिवक्ता आर.के. दास गुप्ता का निधन
बीकानेर ब्रेकिंग: पूर्व विधायक और अधिवक्ता आर.के. दास गुप्ता का निधन
बीकानेर। पूर्व विधायक और वरिष्ठ अधिवक्ता आर.के. दास गुप्ता का मंगलवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें हल्दीराम अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। गुप्ता बीकानेर में रेल बाइपास की मांग को लेकर लंबे समय तक संघर्षरत रहे। बीकानेर में राजस्थान हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर भी उन्होंने आवाज उठाई थी। उनके निधन की खबर से बीकानेर में शोक की लहर है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ