Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक आयोजित, पूर्व मंत्री कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने का किया आव्हान

Bansal sadi
1 month ago
विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक आयोजित, पूर्व मंत्री कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने का किया आव्हान

खुलासा न्यूज, बीकानेर। आज अरोड़ा धर्मशाला खाजूवाला में कांग्रेस पार्टी के नगर पालिका के नगर अध्यक्ष पृथ्वीराज बाघला की अध्यक्षता में मीटिंग संपन्न हुई। इस में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल रहे और विशिष्ट अतिथि प्रभारी गुरदीप चहल रहे। मीटिंग में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरी जोश था क्योंकि खाजूवाला नगर पालिका बनने के बाद नगर पालिका का पहला चुनाव है इस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल ने कहा कि भजनलाल सरकार ढाई साल में फेल हो चुकी है। विकास के काम सब रुक गए हैं क्षेत्र में बिजली नहीं है, पीने का पानी का अभाव है सड़कों पर गंदगी भरी पड़ी है, नगर पालिका में भयंकर भ्रष्टाचार व्याप्त है। लाखों रुपए दिए मगर कोई काम नहीं होता, आबादी के पट्टे नहीं बन रहे हैं और जो पुराने पट्टे हैं उनको वर्तमान सरकार व नगर पालिका मान नहीं रहे।

 

इस कारण से आबादी क्षेत्र के पट्टे नहीं बन रहे हैं जो कि जब नगरपालिका पंचायत थी उसे वक्त के पट्टे बने हुए हैं लेकिन वर्तमान नगर पालिका उन पट्टों को मानता नहीं दे रहा है सड़के सारी टुटी हुई पड़ी है। 10000 दिए बगैर पानी का कनेक्शन नहीं देते हैं बहुत सारे गांव में बिजली ट्रिपिंग कर रही। गांवों में तीन-तीन दिन तक बिजली नहीं आ रही है, बिजली नहीं रहने से पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। इस कारण खाजूवाला के कस्बे वासियों में भयंकर आक्रोश है । मेघवाल ने कहा कि जंतर मंतर पर पिछले कई दिनों से लाखों स्टूडेंट शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। अमित शाह ने भयंकर लाठी चार्ज कराने से बहुत सारे स्टूडेंट लड़कियां घायल हो गए हैं। प्लेट गन से गोलियां भी लगी है, कईयों की आंखें चली गई है बहुत सारे स्टूडेंटों के हाथ पैर टूट गए हैं।

 

बहुत सारे लोगों को जेल में बंद कर दिया गया है। इसका पूरे भारतवर्ष के नौजवानों में स्टूडेंट में भयंकर आक्रोश होने के कारण लाखों की संख्या में जंतर मंतर को घेर लिया है। अमित शाह संसद से गायब है, कंगना रनौत ने जब बच्चों को गालियां दी तो उसकी भी गाड़ी का घेराव किया गया है। आपस में मारपीट हुई है देश के हालात कानून व्यवस्था दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। स्टूडेंट पूरे देश में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। अमित शाह के इस्तीफा की मांग कर रहे हैं लेकिन इस्तीफा देने की बजाय अमित शाह गायब हैं और राहुल गांधी पर भी झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है पूरी भारत की कांग्रेस में गुस्सा है।

 

मेघवाल ने कहा है कि बेरोजगार चर्म सीमा पर है महंगाई जबरदस्त है देश को दिवालिया कर दिया 1 डॉलर के बदले 100 रुपया बिल्कुल गिर चुका है 200 लाख करोड़ का कर्ज हमारे देश पर ऊपर हो गया और ट्रंप से मोदी इतना भयभीत है की ट्रंप जो भी आदेश देता है वह मानता है। एप्स्टीन फाइल के फंसे मोदी ट्रंप से भयंकर डर रहा हैद्ध। पूरे देश को अंबानी और अडानी को बेच दिया है।  कृषि संबंधी जो भी वस्तुएं हैं वह ट्रंप सस्ते दाम पर भेज रहा है। इस कारण हमारा बाजार में किसानों का माल बिकना मुश्किल हो जाएगा। भ्रष्टाचार व्याप्त है प्रशासनिक अधिकारी लूटने लगे हुए हैं राजस्थान सरकार तबादलों के नाम पर भेज कर लूट कर रही है।
तहसील एसडीएम कार्यालय सारे बंद पड़े हैं किसानों को खातेदारी तक नहीं मिल रही है युरिया नहीं मिल रही है पेट्रोल डीजल की कीमत आसमान छु रही है पीने के पानी की भयंकर समस्या हो गई है। इन सबके समाधान के बजाय बीजेपी हिंदू मुसलमान करने में लगी हुई 20 जून को बांडका में  मस्जिद गिराई उसके बाद वन विभाग के नाम पर तोडफ़ोड़ की है उसको लेकर 1 जुलाई को बीकानेर और भी 22 जुलाई को गूगल में एसडीएम करने का घिराव किया किसानों ने और यदि वह कार्रवाई नहीं होगी तो आने वाले समय में कलेक्टर का घेराव करेंगे।

 

खाजूवाला की जनता समर्थन किया है की राम के मंदिर में 200 करोड़ की चोरी की है। जांच करा कर मुल्जिम को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं इससे साबित होता है की मंदिर की चोरी का धन ऐसा लग रहा है कि मोदी अमित शाह और आदित्यनाथ के घर गया है । पूरा देश अंबानी अडानी को दे दिया लोकसभा में बैठ नहीं सकते। 


भजनलाल चारों तरफ से असफल हो चुका है कोई भी अधिकारी उसको मुख्यमंत्री मानने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए खाजूवाला की जनता से अपील है नगर पालिका पंचायत और जिला परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराओ ताकि इन लुटेरा देश हमारा बचा सके। नहीं तो आने वाले समय में और भी हमारी स्थिति खराब होगी मेघवाल ने कहा कि खाजूवाला की नगर पालिका कांग्रेस की सरकार के समय फूल बजट लाया। इसलिए पहली बार कांग्रेस का हक बनता है कि नगर पालिका में कांग्रेस को आप जीतायें ताकि भारतीय जनता पार्टी का भ्रष्टाचार रुके।

 

कार्यकर्ताओं से भी अपील की है आज से ही आप वार्ड वाइज टीम बना करके पूरी तैयारी करेंगे जोरों से लग जाओ यह उनके नगर पालिका खाजूवाला को जीतना है क्योंकि खाजूवाला के एमपी एमएलए सब सोलर में लूट में लगे हुए है। खाजूवाला नगर पालिका क्षेत्र की हालत बद से बदतर हो रहे है चारों तरफ गंदगी की ढेर लगे हुए हैं पीने के लिए पानी नहीं आ रहा है डेम में पानी होने के बावजूद भी किसानों को पानी नहीं दिया जा रहा है सारी व्यवस्था प्रशासनिक दृष्टि से चौपट हो गई है। इसलिए सबसे अपील है कि नगर पालिका के भ्रष्टाचार को समाप्त करना है तो कांग्रेस का बोर्ड बनाएं ताकि जो आपके विकास के काम रूके हुए उनका हाथ में लेकर आगे काम कर सके। उन्होंने आज की मीटिंग करने वाले कार्यकर्ताओं को सभी को धन्यवाद दिया और आज से ही नगर पालिका चुनाव में जुड़ जाने के लिए अव्हान किया। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: