Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

75वें अमृत महोत्सव में वरिष्ठ के रूप में सम्मानित हुए पूर्व मंत्री भाटी

rk
6 hours ago
75वें अमृत महोत्सव में वरिष्ठ के रूप में सम्मानित हुए पूर्व मंत्री भाटी

खुलासा न्यूज,नेटवर्क। राजस्थान विधानसभा के 75वें अमृत महोत्सव के ऐतिहासिक आयोजन में सात बार के विधायक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी को उनके उत्कृष्ट, दीर्घकालीन एवं संसदीय योगदान के लिए वरिष्ठ विधायक के रूप में सम्मानित किया गया। समापन समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया। यह अवसर राजस्थान विधानसभा की लोकतांत्रिक एवं संसदीय परंपराओं के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत महोत्सव का सबसे महत्वपूर्ण क्षण रहा।

 

अमृत महोत्सव के उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिपरिषद के सदस्य, वर्तमान एवं पूर्व विधायक तथा विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं को समर्पित यह आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।


समापन समारोह में वरिष्ठ विधायकों को उनके संसदीय जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी को सम्मान स्वरूप अभिनंदन पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने समसामयिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए लोकतंत्र की मजबूती, जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी, संसदीय गरिमा तथा जनहित को सर्वोपरि रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

 


सात बार विधायक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में सदैव जनहित, किसान हित, सिंचाई विकास, सीमावर्ती क्षेत्रों के उत्थान तथा विधानसभा में प्रभावशाली जनप्रतिनिधित्व के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके विधायी अनुभव एवं जनसेवा को देखते हुए राजस्थान विधानसभा द्वारा उन्हें वरिष्ठ विधायक के रूप में सम्मानित किया जाना उनके सार्वजनिक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
यह सम्मान केवल देवीसिंह भाटी का ही नहीं, बल्कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र, बीकानेर जिले एवं पूरे पश्चिमी राजस्थान के लिए भी गर्व और सम्मान का विषय है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बीकानेर की लोकतांत्रिक विरासत का सम्मान बताया।


उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा द्वारा अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव लोकतंत्र, संविधान, संसदीय परंपराओं एवं जनप्रतिनिधियों के योगदान को समर्पित एक ऐतिहासिक आयोजन रहा। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ एवं पूर्व विधायकों का सम्मान कर लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं जनसेवा की गौरवशाली परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: