Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

राजस्थान तीरंदाजी के इतिहास में पहली बार फ्लडलाइट की रोशनी में होंगे मेडल मुकाबले

Bansal
3 months ago
राजस्थान तीरंदाजी के इतिहास में पहली बार फ्लडलाइट की रोशनी में होंगे मेडल मुकाबले


राजस्थान तीरंदाजी के इतिहास में पहली बार फ्लडलाइट की रोशनी में होंगे मेडल मुकाबले
बीकानेर। राजस्थान तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली सीनियर राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप-2026 केवल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों के चयन का महत्वपूर्ण आधार भी होगी। 8 से 10 अगस्त तक रेलवे ग्राउंड, बीकानेर में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के श्रेष्ठ तीरंदाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में  राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में राजस्थान में तीरंदाजी खेल का वातावरण लगातार मजबूत हुआ है। प्रदेश के तीरंदाज राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं। खिलाडिय़ों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और संघ के सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि आज राजस्थान तीरंदाजी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है।
उन्होंने कहा कि बीकानेर ने राजस्थान में तीरंदाजी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यहां के खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों और खेल आयोजनों ने प्रदेश में तीरंदाजी को नई दिशा दी है। बीकानेर लगातार ऐसे खिलाड़ी तैयार कर रहा है, जो राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि सीनियर राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए राजस्थान टीम का चयन किया जाएगा। इसलिए यह प्रतियोगिता खिलाडिय़ों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और प्रत्येक प्रतिभागी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित है।
प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी देते हुए राजस्थान तीरंदाजी संघ के टेक्निकल ऑफिशियल सोमेश शर्मा ने बताया कि सभी मुकाबले आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं विश्व तीरंदाजी महासंघ के निर्धारित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में निष्पक्षता, पारदर्शिता और तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संघ द्वारा नियुक्त टेक्निकल ऑफिशियल्स पूरी प्रतियोगिता की निगरानी करेंगे।
इस अवसर पर टेक्निकल ऑफिशियल कमेटी के सदस्य सुनील चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बीकानेर पहले भी कई सफल राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का उत्कृष्ट आयोजन कर चुका है और उन्हें विश्वास है कि इस बार भी राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप खिलाडिय़ों और दर्शकों के लिए यादगार साबित होगी।
आयोजन सचिव अनिल जोशी ने बताया कि राजस्थान के तीरंदाजी इतिहास में पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के मेडल मुकाबले फ्लडलाइट की रोशनी में आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक एवं रोमांचक बनाएगा तथा खिलाडिय़ों और दर्शकों दोनों के लिए एक नया अनुभव होगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजों, राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडिय़ों एवं प्रदेश के शीर्ष तीरंदाजों की भागीदारी रहेगी। इससे मुकाबलों का स्तर अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक होगा और युवा खिलाडिय़ों को देश के अनुभवी खिलाडिय़ों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।
इस मौके पर आयोजन समिति से जुड़े मारकंडे पुरोहित की मौजूद रहे
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए मैदान, टारगेट, तकनीकी उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
राजस्थान तीरंदाजी संघ ने बीकानेर के खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में रेलवे ग्राउंड पहुंचकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करें और राजस्थान की इस ऐतिहासिक तीरंदाजी प्रतियोगिता के साक्षी बनें।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: