Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खाद्य सुरक्षा विभाग की नई एसओपी अव्यावहारिक : बीकानेर कैटरिंग एसोसिएशन

6 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की नई एसओपी अव्यावहारिक : बीकानेर कैटरिंग एसोसिएशन

खाद्य सुरक्षा विभाग की नई एसओपी अव्यावहारिक : बीकानेर कैटरिंग एसोसिएशन

 

संबंधित मंत्रालय से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

 

बीकानेर, 1 अगस्त। बीकानेर कैटरिंग एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को रानी बाजार स्थित एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने एकमत से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विवाह समारोह एवं अन्य आयोजनों के लिए जारी नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को व्यवहारिक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं बताते हुए गहरा रोष व्यक्त किया।

 

बैठक में पारित प्रस्ताव के माध्यम से एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वह खाद्य सुरक्षा एवं आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य का पूर्ण समर्थन करती है। किंतु विवाह समारोह एवं अन्य आयोजनों के लिए पूर्व सूचना देने सहित एसओपी के कुछ प्रावधानों का पालन वर्तमान परिस्थितियों में अत्यंत कठिन ही नहीं बल्कि अव्यावहारिक है। इस संबंध में राज्य सरकार के संबंधित मंत्रालय से शीघ्र मुलाकात कर कैटरिंग व्यवसाय से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों से अवगत कराने तथा आवश्यक संशोधन की मांग करने का निर्णय लिया गया।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस विषय में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल को नई एसओपी के विभिन्न प्रावधानों एवं उससे उत्पन्न होने वाली व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराया जाएगा तथा कैटरिंग व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए मंडल से सहयोग का आग्रह किया जाएगा।

 

एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश माथुर ने बैठक को संबोधित करते हुए बीकानेर के सभी कैटरिंग व्यवसायियों से संगठन से जुड़कर इसे अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों से ही व्यवसाय से जुड़े हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सकती है।

 

महासचिव किशन लोहिया ने बताया कि बैठक में सदस्यता शुल्क, संगठन के विधान तथा भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने के लिए विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

 

बैठक में संरक्षक नरपत पुरोहित, अनिल सतीजा, कोषाध्यक्ष शांतिलाल छाजेड़, कमल उपाध्याय, धन्नाराम, विजय सेठिया, बलदेव मूंधड़ा, हरि सिंह भाटी सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: