Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
केशव
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा बोले - प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
7 months ago
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा बोले - प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा बोले - प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं
घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण अथवा अन्य कार्य हेतु इस्तेमाल पर पूर्ण रोकथाम हेतु विजिलेंस दल गठित 
आमजन की सुगमता राज्य सरकार की प्राथमिकता 
जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को घरेलू गैस आपूर्ति पर प्रेस से वार्ता के दौरान बताया कि प्रदेश में घरेलू कुकिंग गैस (एलपीजी) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति के संबंध में आशंकित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। अंतराष्ट्रीय घटनाक्रमों से उत्पन्न वर्तमान स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की जमाखोरी या अन्य स्त्रोतों में डायवर्जन नहीं हो यह चैक करने में समस्त जिलों में विजीलेन्स दल कार्यरत हो गए हैं। इसके साथ ही जिलों में कलेक्टर, एसपी एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित चैकिंग की जा रही है। जिलों में सुचारू घरेलू गैस आपूर्ति हेतु गठित की गई कमेटियों द्वारा प्राप्त दैनिक रिपोर्ट में सामने आया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण जैसी अवैध गतिविधियों की पूर्णतया रोकथाम प्रशासन द्वारा की गई है है। प्रदेश में इस तरह की कोई गतिविधि नहीं हो रही है। 
गोदारा ने बताया कि अंतराष्ट्रीय घटनाओं से उत्पन्न वर्तमान स्थिति के मद्देनजर उपभोक्ताओं से निवेदन है कि गैस बुकिंग शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता द्वारा पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता द्वारा 45 दिन के बाद ही किया जाए। साथ ही बुकिंग केवल मोबाईल एप, बेबसाईट, ङ्खद्धड्डह्लह्यड्डश्चश्च, ढ्ढङ्कक्रस् के माध्यम से ही करवाएं तथा गैस एजेन्सी पर जाकर बुकिंग कराने का प्रयास न करें।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि घरेलू गैस आपूर्ति के संबंध में स्थिति एकदम सामान्य है तथा गैस बुकिंग करवाने के 2-3 दिन के भीतर उपभोक्ता के घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी। घरेलू एलपीजी की सभी डिलीवरी ओटीपी के माध्यम से की जा रही है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सिलेन्डर वास्तविक उपभोक्ता को ही प्राप्त हो। उन्होंने बताया कि वर्तमान स्थिति के मद्देनजर अपनाए गए मापदंड के तहत गैस एजेन्सी पर पॉइन्ट डिलीवरी बन्द कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जैसा सर्वविदित है कि 9 मार्च 2026 के एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर के तहत व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के निर्देशों के अनुसार व्यावसायिक गैस केवल शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों को ही उपलब्ध कराई जा रही है। 
गोदारा ने बताया कि प्रदेश सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित एवं सुगम गैस आपूर्ति हेतु पूरी तरह कृत संकल्पित है। गैस आपूर्ति में परेशानी आने अथवा घरेलू गैस सिलेंडरों के संबंध में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि के संबंध में उपभोक्ता तीन हेल्पलाइन नंबरों, क्रमश:  112, 14435, 181 पर शिकायत दर्ज करवा सकता है। शिकायत प्राप्त होते ही प्रशासन त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करेगा।

 

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: