Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गए सेमीफाइनल के बाद कल होंगे खिताबी दोड़ के लिए मुकालबा

Bansal sadi
6 hours ago
क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गए सेमीफाइनल के बाद कल होंगे खिताबी दोड़ के लिए मुकालबा

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर में आयोजित तहसील स्तरीय 17 वर्ष एवं 19 वर्ष छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आज 17 वर्ष छात्र वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एलएन आरएसपी स्कूल और बाफऩा स्कूल आमने-सामने रहे। शानदार प्रदर्शन करते हुए बाफऩा स्कूल ने एल एन आरएसवी स्कूल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट विवेकानंद स्कूल और रुहृष्ट अकादमी स्कूल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें एलएनसी अकादमी स्कूल ने सेंट विवेकानंद स्कूल को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

 


इस प्रकार 17 वर्ष छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला बाफऩा स्कूल और एलएनसी अकादमी स्कूल के बीच खेला जाएगा।
वहीं 19 वर्ष छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला ब्लॉसम स्कूल और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा। दोनों टीमों के फाइनल में पहुंचने से खिताबी मुकाबले को लेकर खिलाडिय़ों एवं खेलप्रेमियों में उत्साह है। 

 


इसके अतिरिक्त, बीकानेर पश्चिम  के विद्यालयों  के सदुल स्पोर्ट्स मैदान में भी क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया।आज 17 वर्ष  छात्र वर्ग की प्रतियोगिता मे सेमीफाइनल मैच खेले गए  जिसमे प्रथम सेमीफाइनल मैच जैन पब्लिक स्कूल वसकग्ल रमेश इंग्लिश स्कूल के बीच खेला गया रमेश इंग्लिश स्कूल ने यह मैच 7 विकेट से जीतकर फाइनल मे जगह बनाई । 
दूसरे सैमीफ़ाइनल मैच राजकीय एम एम स्कूल वर्सेज स्टेपिंग स्टोन स्कूल के बीच खेला गया । एम एम स्कूल ने यह मैच 40 रन से जीतकर फाइनल मै जगह बनाई । कल दोनों आयु वर्ग के फाइनल मैच खेले जायेगे। कल 19 वर्ष प्रतियोगिता का फाइनल मैच भी खेला जाएगा जो की जैन पब्लिक स्कूल 1ह्य राजकीय सादुल स्कूल के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर के तत्वावधान में किया जा रहा है। कल आयोजित होने वाले फाइनल मुकाबलों में कई अतिथि शामिल होंगे।

 

 आयोजन प्रभारी अशोक व्यास, आयोजन व्यवस्था प्रभारी ताराचंद पायल, शारीरिक शिक्षक पवन नायक एवं मदन लाल सहित आयोजन को सफल बनाने में मनीष विधानी, दिनेश छींपा, मंजुल मुकुल वर्मा, रचना भांबरी, प्रीतम रांकावत, शमीम बानो, सरोज मेघवाल, शशांक मिश्रा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: