सडक़ हादसे में चाचा के बाद भतीजे ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम
बीकानेर। बीकानेर के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा 17 नवंबर की रात करीब 11 बजे 465 आरडी से लालावाली जाने वाली सडक़ पर हुआ। दोनों पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और दोनों उसके नीचे दब गए। चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे ने बुधवार रात पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
ट्रॉली पलटकर दोनों के ऊपर गिरी
छतरगढ़ थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, बिशन सिंह और उनका भतीजा जितेन्द्र सिंह सडक़ पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने दोनों को टक्कर मर दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और दोनों उसके नीचे दब गए।
हादसे में बिशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान भतीजे की मौत
गंभीर रूप से घायल जितेन्द्र सिंह को इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस तरह हादसे में चाचा-भतीजे दोनों की जान चली गई।
ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस, गिरफ्तारी नहीं
विक्रम सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक ओम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ