खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पंाच गौवंश की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा के बीकानेर बाइपास की है। जहां पर सोमवार की रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच गोवंश की मौत हो गई। सूचना मिलने पर करणी रेस्क्यू सेवा संस्था और स्थानीय गौसेवियों ने मौके पर पहुंचकर सभी मृत गोवंश का अंतिम संस्कार किया।
जानकारी के अनुसार रात को करणी सेना रेस्क्यू सेवा संस्था के मोहित पंचारिया, उनके भाई रवि पंचारिया और ऋषभ ओझा बीकानेर की ओर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि एक ट्रक ने एक नंदी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहित पंचारिया ने तुरंत करणी रेस्क्यू सेवा संस्था के रवि पारीक और श्याम पंचारिया को सूचित किया। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक नंदी की मौत हो चुकी थी।
मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, उसी रात एक अन्य हादसे में एक और नंदी की भी मौत हो गई थी। देर रात जेसीबी की व्यवस्था न हो पाने के कारण इन दोनों गोवंश का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका था। मंगलवार सुबह जब इन दोनों नंदी महाराज का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की गई, तो आसपास के क्षेत्र में तलाश के दौरान तीन अन्य गोवंश भी मृत अवस्था में पाए गए। जांच में सामने आया कि इनकी मौत भी अज्ञात वाहनों की टक्कर से हुई थी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ