Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

युवती पर पहले शादी का बनाया दबाब, फिर जबरन घर से उठा कर ले गये

rk
2 weeks ago
युवती पर पहले शादी का बनाया दबाब, फिर जबरन घर से उठा कर ले गये


युवती पर पहले शादी का बनाया दबाब, फिर जबरन घर से उठा कर ले गये
बीकानेर।  बज्जू थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को उसके घर से जबरन उठाकर ले जाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।
बज्जू थानाधिकारी जगदीश पांडर ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बेटी को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
आटा साटा में शादी का बना रहे थे दबाव
शिकायतकर्ता महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे के ससुराल वाले लंबे समय से 'आटा-साटा' (लडक़ी के बदले लडक़ी) के तहत अपनी बेटी की शादी उनके बेटे से करने की मांग कर रहे थे। महिला के अनुसार, उन्होंने अपने बेटे के विवाह के समय ऐसा कोई वादा नहीं किया था, लेकिन फिर भी उनकी बेटी की शादी उनके बेटे के साथ करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
घर आकर युवती को उठा ले गए आरोपी
महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह उस परिवार में करने से स्पष्ट इनकार कर दिया था। इसके बाद 23 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे दो गाडिय़ों में सवार होकर चार लोग उनके घर आए और उनकी बेटी को जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने लगे।
महिला ने अपनी बेटी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर उनकी बेटी को गाड़ी में बिठाया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जसवंतसिंह को सौंपा गया है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: