बीकानेर शहर के इस क्षेत्र में फायरिंग, युवक के गोली लगने की सूचना
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में फायङ्क्षरग की घटना सामने आयी है। घटना रामपुरा बस्ती क्षेत्र की है। जहां पर देर शाम को फायरिंग हुई है। जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि आपसी लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान यह फायरिंग की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि रामपुरा बस्ती क्षेत्र में फायरिंग हुई है। जिसमें फायरिंग करने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है हालांकि संदिग्ध के तौर पर एक को डिटेन किया गया है।
बताया जा रहा है जिस युवक ने फायरिंग की है वो अपने आप को रोहित गोदारा गैंग का बता रहा है। घायल युवक मुकेश है। जिसके घुटने के पास गोली लगी है। बताया जा रहा है कि युवक ने मुकेश पर फायरिंग की है। पता चला है कि तीन चार फायरिंग में एक गोली गाड़ी पर भी लगी है।पीडि़त के पिता ने बताया कि यह बिना नंबरी गाड़ी में लगातार पीछा कर रहे है। सूचना पर पुलिस ने मौका स्थल पर पहुंची। एक कैम्पर गाड़ी भी जब्त की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ