Khulasa Online
Breaking
• इस आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्र की मंजूरी, इसी महीने पारित होने की संभावना; मोदी बोले - यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक • सिनेमाघरों के बाद अब ‘धुरंधर 2’ के ओटीटी रिलीज का इंतजार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कब तक दस्तक देगी फिल्म? • असम, केरल और पुदुचेरी में टूटा मतदान का पिछला रिकॉर्ड, तीनों राज्यों में वोटिंग खत्म, जानें कितने प्रतिशत हुई वोटिंग • पूर्व आर्मी चीफ का फोन हैक, फोटो-वीडियो लीक, हैकर्स ने फैमिली फोटोज और सीक्रेट मीटिंग्स की तस्वीरें वायरल की • ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा बंद किया, लेबनान पर इजराइली हमले में 89 मौत के बाद फैसला, ट्रम्प बोले - सीजफायर में हिजबुल्लाह शामिल नहीं • इस आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्र की मंजूरी, इसी महीने पारित होने की संभावना; मोदी बोले - यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक • सिनेमाघरों के बाद अब ‘धुरंधर 2’ के ओटीटी रिलीज का इंतजार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कब तक दस्तक देगी फिल्म? • असम, केरल और पुदुचेरी में टूटा मतदान का पिछला रिकॉर्ड, तीनों राज्यों में वोटिंग खत्म, जानें कितने प्रतिशत हुई वोटिंग • पूर्व आर्मी चीफ का फोन हैक, फोटो-वीडियो लीक, हैकर्स ने फैमिली फोटोज और सीक्रेट मीटिंग्स की तस्वीरें वायरल की • ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा बंद किया, लेबनान पर इजराइली हमले में 89 मौत के बाद फैसला, ट्रम्प बोले - सीजफायर में हिजबुल्लाह शामिल नहीं
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 20 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल; 5 किमी दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

rk
1 month ago
पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 20 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल; 5 किमी दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 20 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल; 5 किमी दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज 

अमरावती। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके के समय यूनिट में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे ब्लास्ट हुआ। धमाके इतना भीषण था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजना शुरू किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया- धमाका इतना तेज था कि लाशें पास के धान के खेतों में जाकर गिरीं। हरे-भरे धान के खेतों के बीच डरावना मंजर देखने को मिला, जब स्थानीय लोग बाराकालू, यानी खाद की बोरियों से बनी चादरों में लाशें ले जाते दिखे।

पुलिस ने पास के खेतों में बिखरे शरीर के हिस्सों का पता लगाने के लिए ड्रोन तैनात किए हैं। काकीनाडा गवर्नमेंट हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट ने कहा कि हॉस्पिटल में आए घायल 90 से 100 परसेंट तक जले हुए हैं। उनका इलाज जारी है।

CM नायडू ने दुख जताया

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी करने को कहा है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: