Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर ब्रेकिंग: स्लीपर बस में आग, पूरी बस जलकर राख हुई

rk
5 months ago
बीकानेर ब्रेकिंग: स्लीपर बस में आग, पूरी बस जलकर राख हुई

बीकानेर ब्रेकिंग: स्लीपर बस में आग, पूरी बस जलकर राख हुई 

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में एक स्लीपर बस जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इमरजेंसी गेट से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना सुबह करीब सवा पांच बजे श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर निकलते ही करीब एक-दो किलोमीटर दूरी पर सेसोमू स्कूल के पास हुई। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर अल सुबह करीब 5.15 बजे जयपुर से बीकानेर जा रही स्लीपर बस ओर चारे से भरे ट्रेलर में टक्कर हो गई व मौके पर ही दोनों वाहनों में आग लग गई। नाइट ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि हादसे में ट्रेलर अपने आगे चल रहे एक ट्रक में टकराया और हाइवे पर ही रुक गया। इतने में पीछे से आ रही मिलन ट्रेवल्स की स्लीपर बस खड़े चारे से भरे ट्रेलरबम टकरा गई।

 

 हादसे के बाद बस में आग लग गई व बस ऑटो लॉक हो गई। जिससे सवारियां अंदर फंस गई। आग बढ़ती उससे पहले ही बडी मुश्किल से बस में पीछे की साइड बनाये गए आपातकालीन द्वार से सवारियों को नीचे उतारा गया। हादसे में पूरी बस, उसमे लदा सवारियों का सारा सामान व चारे से भरा ट्रेलर पूरी तरह जल कर खाख हो गए। हाइवे पर सेसोमू स्कूल के पास हुए हादसे के दौरान करीब 2 घंटे तक हाइवे बंद करवाया गया व फायर बिग्रेड सहित कई साधनों से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। हादसे में बस चालक को चोटें आई जिसे बीकानेर रेफर किया गया है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: