दीपक से लगी आग, 1.75 लाख रुपए के नोट जले, किसान को हुआ नुकसान
् दीपावली पर घर में लक्ष्मी पूजन के दौरान जलाया गया दीपक एक किसान के लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन गया। दीपक से पूजन की चौकी पर रखी सामग्री ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते चूनरी, बही-खाते सहित करीब 1 लाख 75 हजार रुपए नकद जलकर राख हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बीरमसर निवासी रामलाल सांसी के घर रविवार रात लक्ष्मी पूजन किया गया था। पूजन संपन्न होने के बाद परिवार के सभी सदस्य पटाखे चलाने के लिए घर से बाहर चले गए। इसी दौरान पीछे कमरे में जल रहे दीपक से पूजन की चौकी पर रखे सामान ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में पूजन सामग्री, चूनरी, बही-खाते और नकदी आ गई। घटना में किसान को डेढ़ लाख रुपए से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ। वहीं गांव जालबसर निवासी देवकरण शर्मा ने बैंक कर्मियों से संपर्क कर जले हुए नोटों को बदलवाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि जो नोट नियमानुसार बदलने योग्य होंगे, उन्हें बैंक के माध्यम से बदलवाया जा सकेगा
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ