बीकानेर में इस जगह छत्ते की दुकान में लगी आग, दमकल पहुंची मौके पर
बीकानेर में इस जगह छत्ते की दुकान में लगी आग, दमकल पहुंची मौके पर
बीकानेर। शहर के जस्सूसर गेट क्षेत्र में एक छत्ते की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग पप्पू जी की छत्ते की दुकान में लगी। दुकान से धुआं देख तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं, आग से दुकान में कितना नुकसान हुआ है, इसका भी फिलहाल आकलन नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर आग अचानक लगने की बात सामने आई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ