बीकानेर में इस जगह देर रात चलती स्लीपर बस में लगी आग
बीकानेर। देर रात चलती बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के जोधपुर-गंगानगर जा रही बस की है। जहां पर रात को करीब दो बजे के आसपास यात्रियोंं से भरी बस में अचानक आग लग गयी। जिसके चलते यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। यात्रियों ने जैसे तैसे बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि स्लीपर बस लालेरा बस स्टैँड के पास पहुंची तो अचानक आग लग गयी। आनन फानन में तुरंत प्रभाव से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। जैसे तैसे यात्रियों की जान बचाई गयी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में आग जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी हे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ