बस स्टैंड पर खोखे में लगी आग, नरमा और धान जलकर नष्ट, फायर ब्रिगेड टीम पहुंची मोके पर
बस स्टैंड पर खोखे में लगी आग, नरमा और धान जलकर नष्ट, फायर ब्रिगेड टीम पहुंची मोके पर
छतरगढ़। सूरतगढ़ बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एक खोखे में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही छतरगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। मौके पर एएसआई रामचरण मीणा और हेड कांस्टेबल भानु प्रताप पहुंचे। वहीं, बायोमास प्लांट की फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आग बुझाने के अभियान में जगदीश सिंह शेखावत, उपसरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, फायरमैन अली मोहम्मद और कुणाल सिंधी ने भी सहयोग किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों के प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया।
आग की चपेट में आने से खोखे के अंदर रखा नरमा और धान जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, घटना में हुए नुकसान का आकलन भी अभी नहीं किया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ