Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

देर रात इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलने की राख, देखे वीडियो

Bansal
7 hours ago
देर रात इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलने की राख, देखे वीडियो
देर रात इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखे वीडियो  

 
 
बीकानेर।  लूणकरणसर कस्बे में जम्भेश्वर मंदिर के सामने स्थित कटले की एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए। वहीं, दुकान की पट्टियां टूटने से ऊपर स्थित बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से बच गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे कटले के अंदर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी बाहर की दुकान में सो रहे एक दुकानदार ने कटला मालिक रजनी देवी को दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
 
आग लगने की सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह अपनी टीम के साथ दमकल टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया।
 
इस दौरान दुकान की पट्टियां टूटकर गिर गईं, जिससे ऊपर स्थित बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा। आग बुझाने के प्रयासों में राकेश मूंड, प्रभु नाथ, श्रवण लखेसर, सोनू वर्मा, मुखराम शर्मा और राकेश नाई सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
 
घटना की सूचना मिलने पर नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रमोहन डाल, तहसीलदार अजय कुमार और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, रात करीब दो बजे बीकानेर से दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा। हालांकि, तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।
 
समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। यदि आग आसपास की दुकानों तक फैल जाती, तो कटले में भारी नुकसान हो सकता था।
 
कस्बे के बीचोंबीच स्थित कटले में आगजनी की इस घटना के बाद क्षेत्र में संचालित करीब एक दर्जन कटलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। व्यावसायिक परिसरों में अग्निशमन उपकरण, आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम और आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: