Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: इलेक्ट्रिकल दुकान में लगी आग, 11 हजार वोल्ट लाइन को लेकर नाराजगी

Bansal
2 weeks ago
बीकानेर: इलेक्ट्रिकल दुकान में लगी आग, 11 हजार वोल्ट लाइन को लेकर नाराजगी

बीकानेर: इलेक्ट्रिकल दुकान में लगी आग, 11 हजार वोल्ट लाइन को लेकर नाराजगी

बीकानेर। गजनेर के चानी गांव में  इलेक्ट्रिकल दुकान में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दुकान का मुख्य काउंटर, सीसीटीवी कैमरा और अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए। दुकान संचालक राजकुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने शाम को दुकान बंद की थी। आग रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच लगी। सुबह ग्रामीणों को आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और नुकसान का जायजा लिया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने दुकान के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन को लेकर चिंता जताई है।

 

ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि ओमप्रकाश पंवार और अन्य ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि इस लाइन को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के लिए विभाग को कई बार लिखित में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर से गुजर रही यह हाई वोल्टेज लाइन हमेशा बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि इस लाइन को तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: