Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: इस योजना के तहत जाने कब से कर सकेंगे आवेदन, 30 हजार रुपए तक मिलेगा भुगतान

Bansal sadi
1 week ago
बीकानेर: इस योजना के तहत जाने कब से कर सकेंगे आवेदन, 30 हजार रुपए तक मिलेगा भुगतान

 बीकानेर: इस योजना के तहत जाने कब से कर सकेंगे आवेदन, 30 हजार रुपए तक मिलेगा भुगतान 

बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्र के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लेक्चरर के रिक्त पदों पर विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी लगाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में रिक्त पदों के लिए 1 से 7 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। वहीं निकाय चुनाव के कारण बीकानेर शहर सहित चुनाव वाले क्षेत्रों में फिलहाल गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति नहीं होगी। इन क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 सितंबर के बाद नियुक्तियां शुरू होने की संभावना है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिव शंकर चौधरी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के जिन सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में प्राध्यापक यानी लेक्चरर के पद रिक्त हैं, वहां संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल या पीईईओ को आवेदन करना होगा। 1 से 7 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद पीईईओ आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को देंगे। वहां से सूची जिला शिक्षा अधिकारी के पास भेजी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी इसे कलेक्टर के निर्देश पर गठित कमेटी के समक्ष रखेंगे।

विद्या संबल योजना के तहत नियुक्त होने वाले गेस्ट फैकल्टी को प्रति पीरियड 400 रुपए का भुगतान किया जाएगा। हालांकि कुल भुगतान अधिकतम 30 हजार रुपए तक ही होगा। यानी एक गेस्ट फैकल्टी को अधिकतम 75 पीरियड ही दिए जा सकेंगे। इससे अधिक पीरियड का भुगतान नहीं किया जाएगा और स्कूल प्रिंसिपल भी 75 से अधिक पीरियड नहीं दे सकेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: