आज 26 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें- राजस्थान में कब एंट्री करेगा मानसून
आज 26 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें- राजस्थान में कब एंट्री करेगा मानसून
राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। श्रीगंगानगर 45.1 डिग्री तापमान के साथ सोमवार को देश का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, जोधपुर, बीकानेर में भी इन दिनों मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है। वहीं, कोटा, झालावाड़, बारां सहित कई जिलों में कल हल्के बादल छाए रहे। कुछ जिलों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के 26 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार राज्य में इस सप्ताह के अंत तक मानसून की एंट्री हो सकती है। कोटा, बारां के एरिया से मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में झालावाड़ के अकलेरा में 6 मिमी, खानपुर में 12 मिमी, पिड़ावा में 3 मिमी, भरतपुर के नगर में 11 मिमी और अलवर के कठूमर में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इन जिलों के अलावा दौसा और डूंगरपुर के इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।
सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फलोदी में 43.6, चूरू, बीकानेर में 42.8, बाड़मेर में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर कोटा, बूंदी, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा समेत कई जिलों में गर्मी के साथ तेज उमस रही। राज्य के अधिकांश जिलों में ह्यूमिडिटी लेवल 60 से ऊपर है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ